30.11.03

Start हुआ प्रारंभ

हिन्दी ऍक्स पी केवल विण्डोज़ ऍक्स पी सर्विस पॅक १ या विण्डोज़ ऍक्स पी होम पर चढ़ेगा। मूल सूचना व छवि श्री पवनजा द्वारा। मैंने अपने यन्त्र पर चढ़ाने की कोशिश की तो कुछ त्रुटि आई। और लोगों के क्या अनुभव हैं?

29.11.03

ये क्या मज़ाक है?

एक ओर बीबीसी का जालस्थल है, दूसरी ओर सहारा समय का जालस्थल है। अब नवभारत को तो हम इन के बीच का ही मानेंगे। ये दोनों स्थल यूनीकोडित हैं, तो नवभारत वाला क्यों नहीं हो सकता? कमाल है।

28.11.03

गूगल संस्कृत - कूटबन्धन सही हो गया

गूगल संस्कृत अनुवाद का कूटबन्धन यू टी ऍफ़ 8 हो गया है। साधुवाद। अब अनुवाद कार्य शुरू किया जा सकता है। रोमन लिपि को करते हैं वहाँ से नौ दो ग्यारह। वैसे मैं उत्सुक हूँ यह जानने के लिए कि मौजूदा अनुवाद किसने किए हैं। अच्छा काम किया है।

छवियाँ

देखना चाहता हूँ कि इसमें छवियाँ छाप सकते हैं कि नहीं। देवनागरी अरे, छप गई!