18.1.05

सरकारी नौकरियाँ बाङ्गलादेशियों को

फ़र्ज़ कीजिए कि हिन्दुस्तान के किसी अख़बार में कोई ऐसी ख़बर आए तो कैसा हाहाकार मच जाए। वही अमरीकियों ने किया है तो ताज्जुब की क्या बात है?

17.1.05

हालाँकि क्या?

कुछ समझ नहीं आया, पर रूसी के अक्षर अच्छे हैं। कोई बता सकता है कि हालाँकि С уважением. का मतबल क्या है?

16.1.05

ई-लेखा

कहते हैं कि ये इनका दूसरा प्रयास है। तो पहला कौन सा था? खुलासा करें। वैसे इन जीवित प्राणी को हम असली दुनिया में पहले ही जानते थे और चिट्ठे की मदद से अब और जानेंगे। स्वागत है मित्र। आशा है जल्द ही भेंट होगी। उम्मीद है कि उँगलियाँ खटखटाते रहेंगे। यानी कि कुञ्जीपटल पर। :)

5.1.05

आई आई टी रुड़की

यह सुनके लगता है कि दो अलग अलग जगहों के नाम लिए जा रहे हों। पर क्या करें पुराने ज़माने का जो हो रहा हूँ। अभी से कुछ दस साल पहले रुड़की गया था - कुछ इम्तिहान देने, और फिर वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गया।

2.1.05

हिन्दुस्तान का तलुआ

जनाब इयुजिन डी बोएर को हिन्दुस्तान अलग लगा, और अच्छा लगा। होता है ऐसा, जब इंसान किसी नई जगह जाता है, और नई चीज़ देखता है। यहाँ फ़िलिपींस में मुझे इस बात से अचरज होता है कि लोग कितनी आसानी से, हमेशा हँसते रहते हैं, और विदेशियों को देख के आपस में खुसर फुसर नहीं शरू करने लगते। इयुजिन जी को शुभकामनाएँ।