8.8.06

माइक्रोसॉफ़्ट वालो को ज़रूरत है र की

माइक्रोसॉफ़्ट कृपया इन्हें एक र प्रदान करें। ज़्यादा महँगा नहीं आता है। वैसे यह कड़ी है हिन्दी के भाषा पैक की, जिसकी मैं अभी स्थापना करने जा रहा हूँ। आप सब से अनुरोध है कि आप भी करें। इससे आपका मशीन का पर्दा हिन्दीमय हो जाएगा, और साथ ही जिस भी स्थल पर आप जाएँगे, वहाँ के जालराज अपने चिट्ठों में देखेंगे कि हिन्दी (hi-IN) वाली मशीन से बन्दा अपने पास आया है। भाषा प्रतिशत उपरोक्त छवि एक हफ़्ते के देवनागरी.नेट के आँकड़े हैं - देखिए, अङ्ग्रेज़ी का प्रतिशत इतना अधिक इसलिए है क्योंकि बहुत कम लोगो ने भारतीय भाषा का पॅक स्थापित किया है। अधिकतर जालराज और आईटी विभाग इस तरह के आँकड़ों पर कड़ी नज़र रखते हैं और इन्हीं के आधार पर नई भाषाओं में जालस्थल शुरू करने के निर्णय लेते हैं। तो दुनिया को बताइए कि आप के अन्दर हिन्दी के जालस्थल पढ़ने की लालसा है, यदि आप विण्डोज़ पर है तो इस पॅक की स्थापना ज़रूर कीजिए। डाउनलोड केन्द्र - माइक्रोसॉफ़्ट

1 टिप्पणी:

  1. बेनामी6:53 pm

    R ya ra ki jaroorat tab hoti hai jab ye Angreji ke chode kuchh samjhen. Nihayat langde, loole, laachar anuvadaq to abtaq Hindi ko hi Naseeb hue hain na. Jai bolo in pakau toton ko protsahan dene walon ko jo aise vishay ko apni mandbuddhi se anushanshit kar dete hain.

    जवाब देंहटाएं

सभी टिप्पणियाँ ९-२-११ की टिप्पणी नीति के अधीन होंगी। टिप्पणियों को अन्यत्र पुनः प्रकाशित करने के पहले मूल लेखकों की अनुमति लेनी आवश्यक है।