12.10.06

हिन्दी का एक और ऐडसेंस विज्ञापन

ऐडसेंस हिन्दी आईडीबीआई पाइप एक और विज्ञापन जीमेल के हिन्दी अन्तरापृष्ठ में। इस विज्ञापन में लेखक ने पूर्णविराम (।) के बजाय पाइप() का इस्तेमाल किया है। साथ ही, शीर्षक और वर्णन मिल के एक वाक्य बन रहे हैं, ऐडवर्ड्स विज्ञापन नीतियों के तहत शीर्षक और वर्णन अलग अलग भी मायने रखने चाहिएँ। लेकिन दिक्कत यह भी है कि यूटीऍफ़-8 में होने की वजह से देवनागरी अक्षर काफ़ी जगह खा जाते हैं अतः ज़्यादा सामग्री कम जगह में डालने की कोशिश की गई है। शायद इसीलिए पूर्णविराम की जगह पाइप भी लगाया हो, या फिर अज्ञानवश भी हो सकता है। चाहें तो आप भी अपने धन्धे के हिन्दी ऐडवर्ड्स विज्ञापन छाप सकते हैं।

6 टिप्‍पणियां:

  1. भई शुरू में तो हम हर गलती माफ कर सकते हैं :)

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी2:47 pm

    फुलस्‍टाप के लिए . भी तो लगाया जा सकता है.

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी5:57 pm

    wow!! this is great.. read abt ur pioneering hindi on blogs in orkut.. gr8 work!!!
    I dont know how to write in hindi here.. but i wil try exploring it at home...:)

    जवाब देंहटाएं
  4. पूर्णविराम के लिए बिन्दु तो लगाई जा सकती है लेकिन | - पाइप नहीं।

    जवाब देंहटाएं
  5. शुक्रिया सिड - बस अगली बार हिन्दी में लिखियो।
    दिल चाहता है,
    आलोक

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी1:11 am

    भैया शुरूआत तो अच्छी है। वैसे अनिल ने ठीक कहा कि फुलस्टाप के लिए डाट (.) लगाना भी बुरा नहीं।

    जवाब देंहटाएं

सभी टिप्पणियाँ ९-२-११ की टिप्पणी नीति के अधीन होंगी। टिप्पणियों को अन्यत्र पुनः प्रकाशित करने के पहले मूल लेखकों की अनुमति लेनी आवश्यक है।