27.3.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया -
  • 08:34 विक्रमी संवत् २०६६ प्रारंभ होने पर सबको शुभकामनाएँ! #
  • 19:21 यार महँगाई ०%? न आबादी कम हो रही है न उत्पादन बढ़ रहा है तो चक्कर क्या है? #
  • 19:22 उत्पादन न बदले और लोग कम हो तो दाम गिरेंगे #
  • 19:22 लोग बढ़ें पर उत्पादन पहले से ज़्यादा हो तो दाम गिरेंगे #
  • 19:23 पर यहाँ क्या चल क्या रहा है? लगता है किसी ने गणित गलत की है #
  • 19:30 हो सकता है लोग पैसे फूँकने के बजाय लॉकरों में सोना भर रहे हैं #
  • 19:36 चीनी २५ रुपए किलो। मतलब चीनी की माँग में कोई कमी नहीं #
  • 19:37 दाम किस चीज़ का कम हुआ? #
  • 20:02 पैसे कम आ रहे हैं - यह कम ज़्यादा तो रिज़र्व बैंक के हाथ में है न #
  • 20:22 महँगाई नापना हिंदुस्तान में RT @jagdish इस लेख में है सारी जानकारी is.gd/pfK4 #
  • 20:26 खाना पीना, रुई, जूट, बीज, गन्ना, भूसा, लोहा लंगड़, कोयला, गैस, पेट्रोलियम, बिजली, कपड़े, धागा, लक्कड़ #
  • 20:27 इन सारी चीज़ों का दाम नहीं बढ़ रहा है! वाह, विश्वास नहीं हो रहा #
  • 20:27 ज़्यादातर कच्चा माल है #
  • 20:27 मतलब जो इन्हें खरीद रहा है कम दाम पे वह दाम गिरा नहीं रहा अपने माल का #
  • 20:33 RT @jagdish मंडी में कच्चा माल सस्ता. दुकान पर तैयार माल मंहगा। #
  • 20:34 तभी मैं कहूँ हॉण्डा वाले १५ लाख की सीआरवी पे ३.५ लाख की रियायत कैसे दे रहे हैं अब कलई खुली #
यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी टिप्पणियाँ ९-२-११ की टिप्पणी नीति के अधीन होंगी। टिप्पणियों को अन्यत्र पुनः प्रकाशित करने के पहले मूल लेखकों की अनुमति लेनी आवश्यक है।