24.9.13

फ़ेसबुक पन्ने पर अपना लेख तुरंत छापें

आप http://ifttt.com के जरिए अपने फ़ेसबुक पन्ने पर भी लेख छाप सकते हैं।

अगर आपका कोई फ़ेसबुक पन्ना न हो तो पहले https://www.facebook.com/pages/create/ पर जा के पन्ना बनाएँ।

उसके बाद, https://ifttt.com/recipes/119619 का इस्तेमाल करके अपना लेख इस पन्ने पर अपने आप छापें।

उदाहरण के लिए, यह लेख अपने आप https://www.facebook.com/pages/नौ-दो-ग्यारह/1429539533939152 पर छप जाना चाहिए।

अब हम होते हैं नौ दो ग्यारह।

23.9.13

अपना ब्लागर वाले चिट्ठे के लेख तुरंत गूगल+ पर भी छापें

पिछले लेख में मैंने लिखा था कि अपने ब्लॉगर के लेखों को ट्विटर और फ़ेसबुक पर तुरंत कैसे छापा जा सकता है। इनका एक और भाई है, गूगल+ - उसपर भी आप लेख तुरंत छाप सकते हैं, पर थोड़ा घुमा फिरा के।


  1. पहले तो गूगल+ पर अपने चिट्ठे के लिए एक गूगल+ नया पन्ना बनाएँ।  यदि आपके पास पहले ही कोई गूगल+ पन्ना हो तो उसका ही इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  2. उसके बाद, बफ़र ऐप में एक खाता खोलें। अगर आपके पास पहले ही यहाँ खाता हो, तो उसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. उसके बाद https://ifttt.com/recipes/119438 - इफ़ दिस देन दैट के इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।

यह नुस्खा बनाने के बाद मैं पहली बार इसका अब इस्तेमाल कर रहा हूँ, अब यह लेख तुरंत ही इन जगहों पर छप जाना चाहिए -

  1. ट्विटर
  2. फ़ेसबुक
  3. गूगल+
आजमा के देखिए। अब हम होते हैं नौ दो ग्यारह।

22.9.13

ब्लॉगर (ब्लॉग्स्पॉट) के लेख फ़ेसबुक और ट्विटर पर तुरंत कैसे छापें

कुछ लोगों ने मुझसे कल यह पूछा था कि हम अपने चिट्ठे के लेख, तुरंत फ़ेसबुक और ट्विटर पर कैसे छाप सकते हैं।

तरीके कई हैं, उनमें से एक है http://ifttt.com - इफ़ दिस देन दैट - ये हुआ तो वो करो।

इसके दो उदाहरण मैंने यहाँ साझा किए हैं, आजमा के देखें।
बल्कि इस लेख के जरिए मैं इस सुविधा का खुद पहली बार सेवन कर रहा हूँ।


https://ifttt.com/recipes/119325 - इससे यह लेख तुरंत फ़ेसबुक पर छप जाएगा

https://ifttt.com/recipes/119326 - इससे यह लेख तुरंत ट्विटर पर छप जाएगा

आजमा के देखें। अब हम होते हैं नौ दो ग्यारह।