17.9.19

क्रोम में हिंदी लेखन की त्रुटि - तारा लगाएँ और समस्या सुलझवाएँ

क्रोम में हिंदी लिखते समय एक दिक्कत आ रही है, और यह दिक्कत सेब और उबुंतु दोनों पर ही है।

होता यह है कि जब भी हलंत लगाते हैं, तो अगला अक्षर छापते ही, दो हलंत फालतू लग जाते हैं। फिर उन्हें मिटाना पड़ता है।

इसका वर्णन नवंबर २०१७ में  #787826 में किया था। वहीं पर इसका एक उदाहरण वीडियो भी बनाया था -



अभी तक मामला सुलझा नहीं लगता है। यदि आपको भी यही दिक्कत आती है, क्रोम पर - तो कृपया इस त्रुटि को सुलझाने के लिए https://bugs.chromium.org/p/chromium/issues/detail?id=787826#makechanges पर जा के एक तारा लगाएँ। धन्यवाद।