28.2.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया -
  • 22:11 एक और संपादक गिरफ़्तार। भावनाएँ बड़ी कोमल दीखे हैं tinyurl.com/bzxuan #
  • 22:12 बच्चों के सवाल :) tinyurl.com/cud42v #
  • 22:16 जीमेल बंद क्या हुआ साजिश वाजिश की बातें शुरू tinyurl.com/cbt9kb #
  • 22:29 अब तेरे बिन जी लेंगे हम #आशिक़ी #
  • 22:39 महँगाई डेढ़ साल में सबसे कम ३.३६% tinyurl.com/dnxms6 #
  • 22:40 ये हाथ मुझे दे दो ठाकुर #शोले #
  • 08:21 RT @chitthajagat मैंने क्यूँ ना देखा ? is.gd/l9LR #
  • 08:31 RT @hkptunaa सूचना ज्ञान नहीं है tinyurl.com/bl625f #
  • 08:39 ट्विटर की भाषा जापानी कर दी। जब तक हिंदी में आता है तब तक #
  • 08:40 फ़िलहाल ट्विटर में सिर्फ़ अंग्रेज़ी और जापानी हैं #
  • 08:40 यानी अब मुझे ट्विटर बिल्कुल वैसा दिख रहा है जैसा सिर्फ़ हिंदी जानने वाले को दिखेगा #
  • 08:45 आजकल ज्ञान देना का मतलब ही अलग है "ही इज़ गिविंग हीज़ ज्ञान" #
  • 13:45 RT @san2san इराक़ में जाके जम गये अंकल सैम जैसे बिना बात अफ़गानिस्तां का बज गया भय्या बैण्ड tinyurl.com/bgbcxa #गुलाल #
  • 14:19 RT @ashwin चार फ़ोन के चौहत्तर टूल। फुल्टू भेजा फ्राई। #
  • 14:37 डाकिए से रजिस्ट्री आनी है अभी तक आया ही नहीं घर पे #
  • 14:41 यार ये #gsmc09 तो दिलचस्प लग रहा है। काश मैं बेंगलूर में होता #
  • 14:44 बिग सिनेमाज़ की ऑन्लाइन बुकिंग कहाँ से होती है? #
  • 14:46 विस स्मिथ की सेवेन पाउंड्स देखी है क्या? #
  • 14:59 आज देखी जाएगी इमोसनल अत्याचार! #देवडी #
  • 18:43 सारी दुनिया ६००० लोगों की मुट्ठी में है tinyurl.com/b6l9tg #
यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।

27.2.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया -
  • 22:31 बॉबी जिंदल क्या पका रहा है tinyurl.com/bwh73m #
  • 22:52 बहुत नाइंसाफ़ी है #शोले #
  • 22:59 इस हफ़्ते इमोसनल अत्याचार देखनी है #
  • 23:13 अगर हम बनाएं उनकी शक्लें? hindini.com/eswami/?p=219 #स्लमडॉगमिलयनेयर #
  • 23:21 RT @chitthajagat सूरज की दुनिया से परिचित कराती.. zi.ma/875901 #
  • 23:40 एक साइबरकैफ़े में घुसा तो पूरा भरा था, लोग खड़े भी थे पर एक सीट खाली। उसमें ऑर्कुट नहीं चलता था! #
  • 23:58 एक तस्वीर दिल्ली ६ tinyurl.com/afsofx #दिल्ली६ #
  • 00:03 नेपाल नरेश का महल अजायबघर बना tinyurl.com/cpr3af #
  • 00:06 २००९ में आई टी खर्च सिर्फ़ ०.५% बढ़ेगा tinyurl.com/d78wck #
  • 07:56 RT @memarathi शेजवान पोटॅटो tinyurl.com/cngg9g #
  • 20:01 RT @chitthajagat फोटो वाली चिट्ठा चर्चा zi.ma/5aed18 #
  • 20:24 दिन में गर्मी शाम को ठंडी हवा #
  • 20:36 ऐतिहासिक दिन: १०० लोग मुझसे चिपके हैं #
  • 21:46 फ़रवरी खत्म #
  • 21:50 कसब के साथ मस्ती tinyurl.com/ag9hmz #
  • 21:55 जापान में आईफ़ोन पर कोई थूकता भी नहीं hindi.infotech.economictimes.indiatimes.com/articleshow/4199892.cms #
  • 21:57 नौकरी गई, शुक्र है शादी नहीं हुई थी tinyurl.com/dmcsgy #
यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।

26.2.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया - यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।

शिव सेना के खिलाफ़ ऑर्कुट समूह और क़ानूनी सवाल

बिना मुद्दे को सनसनीखेज बनाते हुए (देखिए शीर्षक ब्लॉग पर हुए बेकाबू) – समझते हैं कि यहाँ हुआ क्या है।

 

हुआ यह –

1.  एक व्यक्ति ने ऑर्कुट पर एक समुदाय बनाया, "शिव सेना धर्म के आधार पर देश को बाँट रही है" या ऐसा कुछ।

2.  इस समुदाय पर कई लोगों ने मंच पर टिप्पणियाँ की और चर्चाएँ की।

3.  शिव सेना ने शिकायत की (शायद पुलिस को)

4.  पुलिस ने "जन भावनाओं को चोट पहुँचाने" के आधार पर इस व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज़ कर लिया। - धारा ५०६, २९५ए

5.  चुनाँचे महाराष्ट्र उच्च न्यायालय ने समन जारी किया (या करने की सोची)

6.  व्यक्ति ने मामला खारिज करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी दी।

7.  सर्वोच्च न्यायालय ने कहा,

1.  "यदि आप के ब्लॉग की सामग्री के आधार पर कोई मामला दर्ज करवाता है तो आपको मामले का सामना करना पड़ेगा। आपको अदालत के सामने अपनी सफ़ाई देनी होगी।"

2.  तुम कंप्यूटर के विद्यार्थी हो, तुम्हें तो पता है कितने लोग यह सब रोज देखते हैं।

 

अब समझते हैं इस बात को।

1.  ऑर्कुट का समुदाय कोई "ब्लॉग" नहीं है। हाँ आम-प्रयोक्ता-जनित-सामग्री है। चलिए मान लेते हैं कि आम-प्रयोक्ता-जनित सामग्री की ही बात हो रही है।

2.  यह व्यक्ति कोई कंप्यूटर का विद्यार्थी नहीं होता तो क्या फ़ैसला अलग होता?

3.  मैं बहुत से कंप्यूटर के विद्यार्थियों को जानता हूँ जो अंतर्जाल के अ तक को नहीं जानते।

 

मूलतः मुद्दा यहाँ इतना सा ही रहा –

क्या समुदाय का स्वामी यह जानता था कि उस चर्चा को बहुत से लोग पढ़ेंगे या नहीं? अगर जानता था तो उसकी जिम्मेदारी है। वरना शायद अदालत कुछ और फ़ैसला सुनाती।

 

काफ़ी सतही सी बात हो गई न यह तो। मेरे हिसाब से असली मुद्दा तो यह है –

1.  किसी संस्था या व्यक्ति ने ऑर्कुट नाम की सुहूलियत दी है जहाँ पर ऐसे समुदाय बनाए जा सकते हैं। वह तो पाक-साफ़ बच गए। क्या वह "कंप्यूटर के विद्यार्थी" नहीं थे? क्या वह "जानते नहीं थे कि यह कितने लोग रोज देखते हैं"?

2.  किसी सरकारी अफ़सर ने ऑर्कुट के स्वामी को भारत में धंधा करने की इजाज़त दी है। क्या वह "कंप्यूटर के विद्यार्थी" नहीं थे? क्या वह "जानते नहीं थे कि यह कितने लोग रोज देख" सकेंगे?

3.  मान लें एक आम आदमी एक समुदाय – खुला मंच – खोलता है – जो चर्चा करनी है करो। क्या अब मंच स्वामी की ज़िम्मेदारी है कि हरेक व्यक्ति क्या क्या लिख रहा है? यहाँ तो एक मंच था, जिसका स्वामी जगजाहिर था। मान लें मंच बेनामी हैं और हज़ारों हैं, और लेख भी लाखों में हैं, फिर क्या? क्या मंच का स्वामी ज़िम्मेदार है? अगर है, तो इस मामले में ऑर्कुट स्वामी कैसे बच निकला?

4.  "जन भावनाओं को चोट पहुँचाने" वाली बात – इस दुनिया में ऐसी कौन सी बात है जो दुनिया में किसी न किसी को चोट नहीं पहुँचाती? इस आधार पर आप मामले दर्ज करेंगे तो बचा क्या, घुइया?

5.  क्या न्यायालय के फ़ैसले के ऊपर चर्चा करना क़ानूनी रूप से हिंदुस्तान में वाजिब है?

6.  क्या भारत में वास्तव में स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति है?

 

 

खुले सवाल हैं। आपकी राय क्या है? अपनी टिप्पणियों के लिए आप स्वयं जिम्मेवार हैं, मैं नहीं। ऊपर जो मैंने लिखा है उसके लिए मैं पूरी तरह जिम्मेवार हूँ। J

 

मेरी राय अगले लेख में।

 

--

 

 

25.2.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया -
  • 22:35 வணக்கம் वणक्कम् #
  • 22:47 शब्द - बनाने से ज़्यादा ज़रूरी है इस्तेमाल करना। सही गलत की बात नहीं है प्रचलन की है। #
  • 08:29 गर्मियाँ शुरू ढकोली में #चंडीगढ़ #
  • 08:30 फूलो फलो #दोस्ताना #
यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।

24.2.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया -
  • 11:05 परेशान #
  • 12:17 आज hi.splitweet.com/ मिला @spilltweet की बदौलत #
  • 12:18 hi.spilltweet.com का अनुवाद शायद @nuktachini ने किया है #
  • 12:24 आजमा रहा हूँ, #शोले - पूरे पचास हज़ार। #
  • 12:24 फिर से आजमा रहा हूँ - #sholay - पूरे पचास हज़ार। #
  • 12:59 जूलिया रॉबर्टे्स ने कौन सी @HindiMovies की हैं भाई(/बहन)? #
  • 13:33 सूरदास को टपके सालों हो गए, kavitakosh.org वाले कह रहे हैं उनका कॉपीराइट अभी भी बरकरार है! #
  • 13:50 मज़ेदार बात - @indianrailinfo के नाम से कुछ भी छापो - hindi.indiarailinfo.com/blog (नया नोट लिखिए हिन्दी में) #
  • 13:52 कितने आदमी थे? #शोले #
  • 13:56 देवनागरी की #चिप्पियाँ नहीं चलती हैं? क्या #देवनागरी #
  • 14:10 हिन्दी वाला सब-रेडिट www.reddit.com/r/hindi #
  • 14:12 मज़ेदार बात - @indiarailinfo के नाम से कुछ भी छापो - hindi.indiarailinfo.com/blog #
  • 14:23 हेमा आज भी ईशा से बेहतर - newsinhindi.freshnews.in/?p=21042 #
  • 14:46 एक कॉफ़ी और पीनी पड़ेगी #
  • 16:33 जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला #प्यासा #
  • 16:49 अब चाय पीने जा रहा हूँ #
  • 17:51 बहुत याराना लगता है #शोले #
  • 17:58 अरे नहीं, मेरे पास माँ है #दीवार :) #
  • 18:03 तो @shahrukh_khan क..क..क..कलरव कर रहा है #
  • 18:57 अगला कलरव तमिळ में #
यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।

14.2.09

आज की कारस्तानियाँ

आज के दिन मैं नौ दो ग्यारह होने से पहले यह सब करते हुए धरा गया -
  • 22:17 तिल के लड्डू खा डाले #
यह सेवा पेश की है लाउडट्विटर ने, उनको धन्यवाद।