30.8.05
ग़ज़लें
श्रिङ्गार रस से ओत प्रोत।
छुपाने से मेरी जानम कहीं क्या प्यार छुपता है
ये ऐसा मुश्क है ख़ुशबू हमेशा देता रहता है।
वैसे सङ्कलनकर्ता आईआईटी कानपुर की पढ़ी हैं।
27.8.05
404 की झड़ी
इतना तो पता था कि आयकर वालों के कई दस्तावेज़ गोपनीय होते हैं, लेकिन यहाँ तो झड़ी लगी हुई है। पर बाकी स्थल ठीक ठाक है।
22.8.05
हिन्दवी
कुछ लोग, सोचते हैं, कुछ बाते बनाते हैं, और कुछ करते हैं। अभिषेक चौधरी करने वाले प्रतीत होते हैं। उम्मीद है मुलाकात होगी, जाल पर ही सही, और होती रहेगी।
कड़ी के लिए रमण कौल को धन्यवाद।
19.8.05
मर्म-ए-सफलता
गोपनीयता धोरण? धोरण यानी पॉ़लिसी? बढ़िया है। छा गए आप तो।
प्रयास अच्छा है, पर आपको ऐसा नहीं लगता कि अनुवाद कहीं कहीं खटकता है? शब्दशः अनुवाद में यही पङ्गा है।
लेकिन जो भी हो। बढ़िया है।
16.8.05
छन्दस्
एक और हिन्दी की मुद्रलिपि।
अच्छी बात - संयुक्ताक्षर बहुत सारे हैं।
बुरी बात - दिखने में उतना अच्छा नहीं है।
लेकिन स्थल पर एक इण्डिक आई ऍम ई भी है, और माइक्रोसॉफ़्ट की मुद्रलिपि विकास सम्बन्धी फ़ाइलें भी हैं।
पता नहीं - कि ये मुद्रलिपि कौन से लाइंसेंस के अन्तर्गत मौजूद है। मिहाइल बयारिन जी स्पष्ट कर दें तो कृपा होगी।
5.8.05
4.8.05
3.8.05
शिकायती टट्टू?
दिल्ली के शिकायती टट्टुओं के लिए सरकार ने प्रशासनिक सुधार का एक स्थल बनाया है। शिकायतें लगाने पर पाँच हज़ार रुपए का इनाम तक दिया जाएगा।
1.8.05
सदस्यता लें
संदेश (Atom)