घर-बार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घर-बार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
20.11.07
पतले होने का नुस्खा?
घर आँगन और दादी के नुस्खे में अभी तक यह नहीं बताया गया है कि पतला होने के लिए कौन सा मेवा कितने दिन, कितनी बार चबाया जाए।
दरअसल मेरी कमर की गोलाई ३६ इंच हो चुकी है। केवल दो पतलून पहन पा रहा हूँ, उनमें से एक तो इसी इतवार को ली है।
खाने में समोसे, पीत्ज़ा, मक्खन, पकौड़े, कचौड़ियाँ, चीज़ी गार्लिक ब्रेड(खोज में कहीं नहीं मिली!), दोसा, शाही पनीर, आलू टिक्की, पनीर टिक्का सब को नौ दो ग्यारह कर दिया है। दिन में कम से कम एक घंटे चलता हूँ।
ब्रेड पकौड़े भी नहीं खा रहा और छोले भटूरे भी नहीं। हो जाएगा एक इंच प्रति माह के दर से घटाव?
वैसे दादी की पोती को वर्तनी ठीक करने के उपाय भी अपनी दादी से पूछने चाहिए।
30.7.07
सैल गुरु
यूँ तो वैसे ही घर बार से सम्बन्धित हिन्दी में जालस्थल बहुत ही कम हैं, अतः सॅल फ़ोनों व उनके सहायक उपकरणों से सम्बन्धित स्थल देख कर खुशी हुई। अक्सर दुकानों में जाने पर यह पूछने पर कि इस फ़ोन में हिन्दी है क्या? पहले तो लोग ऐसे घूरते थे जैसे कि लङ्गूर हूर खोज रहा हो, अब कम से कम दुकानदार लोग डब्बा अलट पलट के बता देते हैं, लेकिन फिर भी कई दुकान वाले डब्बा खोलने से इन्कार कर देते हैं अतः यह पता ही नहीं लग पाता कि फ़ोन में हिन्दी है या नहीं, और है तो किस हद तक।
वैसे यह स्थल सामूहिक चिट्ठा भी बन सकता है, अब किसी भी एक व्यक्ति के पास सभी फ़ोन तो नहीं होंगे। पता नहीं ब्लॉगर में मध्यस्थता की सुविधा है या नहीं। वैसे टिप्पणियों में लिखा है कि हिन्दी की सुविधा के बारे में भी जानकारी दें।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)