ब्लॉगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लॉगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

19.7.07

ब्लॉगर का स्थल अब हिन्दी में

ब्लॉगर पहले ही १७ भाषाओं में उपलब्ध था, अब १९ और भाषाओं में आ गया है, और उनमें से एक है हिन्दी भी। मुबारक हो! हिन्दी में चिट्ठे तो पहले भी लिखे जा सकते थे, इसके जरिए आप ब्लॉगर के स्थल का इस्तेमाल भी कर पाएँगे, यदि केवल हिन्दी मालूम हो तब भी। लेकिन लगता है कि मुख पृष्ठ के अलावा और चीज़ों का अनुवाद अभी नहीं हुआ है। अरे नहीं, मैं गलत था। सत्रारम्भ करने के बाद यह पन्ना आता है, अङ्ग्रेज़ी में - ब्लॉगर डॅश्बोर्ड अङ्ग्रेज़ी में लेकिन इसी पन्ने पर बदल के हिन्दी किया जा सकता है - ब्लॉगर डॅश्बोर्ड हिन्दी में और यह रही इस बारे में गूगल की ओर से ही सूचना। तो इन्तज़ार किस बात का है? भाषा बदलिए और आनन्द लीजिए