1.10.09
गूगल ऐप इंजन का मुख पृष्ठ हिन्दी में
आज गूगल ऐप इंजन का पन्ना खोला तो पाया कि सत्रारंभ पृष्ठ हिन्दी में है।
बढ़िया है।
वैसे सत्रारंभ करने के बाद तो सब कुछ अंग्रेज़ी में ही आता है।
वैसे यह ऐप इंजन है क्या?
जैसे गूगल का ब्लॉग्स्पॉट है, वैसे ही ऐप्स्पॉट भी है। ब्लॉग्स्पॉट पर चिट्ठों में लेख लिखे जा सकते हैं, और ऐप्स्पॉट पर पाइथन या जावा नामक प्रोग्रामिंग भाषाओं के जरिए कुछ मज़ेदार चीज़ें बनाई जा सकती हैं, जैसे कि स्टिकी, या और भी ढेर सारे मज़ेदार या उपयोगी स्थल।
और जानकारी के लिए गूगल कूट का ऐप इंजन स्थल बढ़िया है, लेकिन ये फ़िलहाल केवल अंग्रेज़ी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली में ही उपलब्ध है, हिन्दी में नहीं।
मेरे कुछ प्रिय स्थल हैं स्टिकी और मॉडरेटर, इसके अलावा ट्विटर संबंधी कई स्थल भी ऐप्स्पॉट पर उपलब्ध हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)