निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल। अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।दिलचस्प बात यह है कि यहाँ एचटीएमएल और पेजमेकर सीखने के लेख भी हैं, ऐडसेंस का बेहिचक इस्तेमाल है, और एक दिलचस्प चिट्ठा भी है। बढ़िया काम है जी के ए जी। शायद वनस्पति आधारित चिकित्सा का भी एक विभाग बनाया जा सकता है।
संगणक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संगणक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
5.12.07
हिन्दी वेबसाइट
जी हाँ, स्थल का नाम है हिन्दी वेबसाइट। यहाँ लिखा भारतेंदु हरिश्चन्द्र जी का दोहा - या चौपाई, या सवैया या कवित्त ? मुझे फ़र्क नहीं पता - पसन्द आया -
17.11.07
गुरुजी पर गुरुजी खोजिए + ब्लॉगर से हिंदी गायब
गुरुजी का हिंदी जालस्थल तो शायद पहले से ही था पर मैंने आज ही देखा। खोज करने पर पहला पन्ना काफ़ी धीरे आया पर परिणाम अच्छे हैं। अधिकतर भारतीय स्थल, जैसा कि गुरुजी कहते हैं। और मज़ेदार बात थी कि इनकी हिंदी काफ़ी अच्छी है, अनूदित सी नहीं लगती।
इस बीच ब्लॉगर से हिंदी का विकल्प ही नौ दो ग्यारह हो गया है ऐसा लगता है। जब तक वापस नहीं आता है तब तक जापानी ही झेलो।
मतलब, ब्लॉगर का स्थल तो हिंदी में है, पर ब्लॉग्स्पॉट पर प्रकाशन का हिंदी वाला विकल्प ही गायब है।
शायद इस त्रुटि को ठीक कर रहे हों, कुछ समय बाद फिर वापस आजाए।
16.11.07
एक जापानी की यूनिकोड तालिका
जापानी और जापानियों की चर्चा हो ही रही है तो एक जापानी, रिचर्ड इशिदा - की बनाई इस तालिका को ही देख लें।
अगर कहीं खाली डब्बे दिख रहे हों तो - "Show as graphics" पर सही का निशान लगाने पर ही सारे अक्षर दिखेंगे। अब इसमें 97D पर जो हँसिया बना है, वह क्या अक्षर है, समझ नहीं आया। उसके ऊपर नीचे के दो दो अक्षर तो शायद सिंधी और कश्मीरी में काम आते हैं।
हाँ, वैदिक संस्कृत में स्वर/लय के लिए व्यंजन के ऊपर का खड़ा डंडा और व्यंजन के नीचे लेटा डंडा कहीं नहीं दिख रहा तालिका में, शायद यह इससे संबंधित हो?
इस वाली तालिका में देखने से पता चला कि इसका नाम DEVANAGARI LETTER GLOTTAL STOP है। बस स्टॉप तो सुना था, पर ग्लोट्टल स्टॉप क्या है, शायद हरिराम जी बता पाएँ। हम होते हैं नौ दो ग्यारह, सायोनारा।
15.11.07
आगे बिल्लू, पीछे सेब
खबर यह है कि बिल्लू सेब को नहीं खा रहा, बल्कि सेब आगे दौड़ रहा है और बिल्लू पीछे।
जापान में पिछले महीने, यानी अक्तूबर २००७ में ५४% सेब बिके हैं। यानी नए कंप्यूटर खरीदने वाले आधे से ज़्यादा वहाँ सेब खा रहे हैं।
इससे कई बाते सामने आईं -
- जापानियों के पास बहुत पैसा है।
- जापानी लोग ओम शांति ओम, साँवरिया जैसी सड़ी फ़िल्मों के बजाय वास्तव में कलात्मक चीज़ें पसंद करते हैं
- यह खबर सुन कर ब्लॉगर इतना खुश हुआ कि हिंदी की तारीखें भूल गया।
बदल कर जापानी करनी पड़ी, सेटिंग्स -> प्रारूपण में जा कर।
12.11.07
इण्डलिनक्स वालों की गपशप १३ नवंबर २००७ को
यह गपशप irc.freenode.net पर होगी, #indlinux पर। चर्चा के विषय वही होंगे जो आमतौर पर इण्डलिनक्स में होती है, बस डाक के बजाय थोड़ी और तुरत फुरत।
यदि आपको यह न पता हो कि आईआरसी क्या होता है, तो यह ऍचटीटीपी या ऍफ़टीपी की तरह का ही एक और शगूफ़ा है। बंगलोर में पहली बार देखा था - कई साइबर कैफ़ों में रहता था। आजकल नौ दो ग्यारह हो चला है। आईआरसी के यूआरएल भी होता हैं, जो कि irc:// से शुरू होते हैं। जैसे ऍचटीटीपी मूलतः ८० का इस्तेमाल करता है, वैसे ही आईआरसी ६६६७ का इस्तेमाल करता है। और हाँ, इसमें से अधिकतर जानकारी यह लेख लिखने के पहले मुझे भी नहीं थी। विंडोज़ के जरिए शामिल होना चाहें तो ऍमआईआरसी का इस्तेमाल करें, लिनक्स के जरिए शामिल होना चाहें तो ऍक्स-चैट का इस्तेमाल करें, और सेब के जरिए, पता नहीं, कभी आजमाया नहीं। कल आजमाता हूँ।
तो मिलते हैं, irc://irc.freenode.net#indlinux पर, रात नौ से ग्यारह हिंदुस्तानी समयानुसार।
7.11.07
टिप्पणियाँ नहीं दिख रही हैं
इस चिट्ठे पर ताज़ी टिप्पणियाँ नहीं दिख रही हैं, पर वह मौजूद हैं, नौ दो ग्यारह नहीं हुई हैं। यदि किसी को ऐसी समस्या आई हो तो बताएँ समाधान क्या हो सकता है। टिप्पणियों की मध्यस्थता लागू नहीं है। आप जवाब टिप्पणी से दे सकते हैं, यहाँ नहीं दिखेंगी पर मुझे डाक से तो मिल ही जाएँगी। शुक्रिया :)।
6.11.07
नोट का ब्लॉग और माले
हिंदी वाले ब्लॉगर को आपने देखा होगा तो नोट का ब्लॉग और माले के बारे में तो जानते ही होंगे। पर अगर नहीं, तो जान जाइए अब।
ये है नोट का ब्लॉग।
यानी ब्लॉग्स ऑफ़ नोट। करारे नोटों वाले नहीं, वरन उल्लेखनीय चिट्ठे :)
और यह लिंग माले में है - वह भी बिना वीज़ा के।
गूगल भइया को इसके बारे में संदेश लिख दिया है। देखते हैं कितनी जल्दी ठीक होता है।
2.11.07
हिंदी जाल जगत, २००२ में, और आज पाँच साल बाद
सन २००५ में ली गई यह छवि, लिनक्स शब्द की खोज के ५८१ परिणाम दिखाती है।
और अब अगर यही खोज करेंगे, तो आते हैं लिनक्स के १२,२०० परिणाम।
यानी दो साल में २१ गुना बढ़ोतरी।
उसी तरह, नौ दो ग्यारह की खोज करने पर आज २०,२०० परिणाम मिले।
२००२ या २००३ में २५ परिणाम मिले थे।
पाँच साल के अंदर २५ और २०,००० में तो पूरे ८०८ गुना का फ़र्क है।
है न दिलचस्प बढ़ोतरी हिंदी के स्थलों की?
या हो सकता है गूगल ने अपनी खोज सुधार ली हो :)
शायद दोनो ही हुए हैं।
वैसे उन दिनों हिंदी खोज के लिए क्या शब्द डालें ताकि गूगल खाली हाथ न लौटे, यही सोचने में दिन के एक दो घंटे जाते थे।
तारीखें ठीक करवाने के लिए अमित जी का शुक्रिया। कोई और त्रुटि हो तो बताएँ, आपका आभारी होऊँगा।
1.11.07
दावा
30.10.07
ब्लॉगवाणी के चरित्र पर कुछ गंभीर बातें
यहाँ पर मैं सिलसिलेवार, पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं के बारे में कुछ बताना चाहता हूँ। पूरी बात शुरू से बता रहा हूँ क्योंकि यह सार्वजनिक महत्व का विषय है। सार्वजनिक महत्व का विषय क्यों है, वह भी बताऊँगा।
१. चिट्ठाजगत-संकलक की एक नई सुविधा के ऊपर एक लेख छपा।
२. उस पर कुछ टिप्पणियाँ हुईं, वह भी ऐसे व्यक्तियों द्वारा, जो पहले कभी इस तरह की चर्चाओं में शामिल होते दिखे भी नहीं थे। आखिर १००० चिट्टे होने के बाद भी चिट्ठाजगत अभी बहुत बड़ा तो नहीं है। आश्चर्य हुआ कि यह सब लोग कौन हैं, और सभी एक ही राग कैसे अलाप रहे हैं।
- अभिनव, 16:58
- अभिनव, 18:07
- अभिनव, 19:47
- Cyril Gupta, 20:07
- नूर मोहम्मद खान, 07:57
सदस्यता लें
संदेश (Atom)